कैमूर में चाचा को बचाने पहुंचे भतीजे पर हमला, लोहे की रॉड से पीटकर किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
मारपीट मामले में गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में हाटा बाजार में चाचा का बचाव करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा बाजार में मंगलवार की रात चाचा के साथ हो रही मारपीट का विरोध करने पर भतीजे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में हाटा नगर वार्ड छह निवासी बहादुर चौहान का पुत्र प्रद्युम्न चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों में हाटा नगर वार्ड छह निवासी अमित चौहान और राहुल चौहान शामिल हैं.
आपके शहर में
बाइक की लाइट तोड़ने का विरोध
घायल प्रद्युम्न चौहान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह हनुमान मंदिर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान अपने चाचा रामशरण चौहान के घर के सामने पहुंचने पर उसने देखा कि मुहल्ले का ही नीरज चौहान उनके घर के सामने खड़ी लूना मोटरसाइकिल की साइड लाइट तोड़ रहा था. विरोध करने पर नीरज ने ईंट फेंककर उसके चाचा पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए.
लोहे की रॉड से किया हमला
प्रद्युम्न के अनुसार, नीरज चौहान उसके चाचा के गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगा. जब उसने इसका विरोध किया, तो नीरज चौहान, लखन चौहान, राहुल चौहान, जयराम चौहान और अमित चौहान ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि सभी ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया. इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए.
आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की गई, जिसमें अमित चौहान और राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
Also Read : कैमूर में अपराध नियंत्रण के लिए चला सुपर पेट्रोलिंग अभियान, पुलिस अधिकारियों को दिया गया सख्त निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए