शराब तस्करी में महिलाओं की बढ़ी भूमिका? कैमूर में ऑटो से जा रही महिला गिरफ्तार, बिहार से हाल में 4 मामले आए सामने

Updated:
विज्ञापन

शराब तस्करी मामले में पकड़ी गई महिलाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में शराब तस्करी के मामलों में महिलाओं की बढ़ती संलिप्तता चिंताजनक है. कैमूर में एक महिला को ऑटो से शराब ले जाते हुए पकड़ा गया है. यह घटना राज्य में इस नए ट्रेंड को उजागर करती है.

विज्ञापन

Women Liquor Trader : बिहार में इन दिनों शराब तस्करी के मामलों में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. अब तक शराबबंदी वाले बिहार में शराब के सेवन और तस्करी के मामलों में मुख्य रूप से पुरुषों की ही संलिप्तता सामने आती रही है. शराब पीने से लेकर शराब की तस्करी तक में पुरुषों के पकड़े जाने की खबरें सामने आती थीं. लेकिन अब महिलाएं भी शराब तस्करी के मामलों में पकड़ी जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों में ऐसे मामले सामने आये हैं, जहां महिलाएं शराब की खेप ले जाते हुए गिरफ्तार की गयी हैं. हाल के दिनों में ऐसे तीन मामले सामने आये हैं. ताजा मामला कैमूर का है, जहां एक महिला ऑटो से शराब लेकर जा रही थी.

विज्ञापन

ऑटो से शराब ले जा रही थी महिला

सुवरन नदी के पास पंकज राइस मिल के समीप उत्पाद पुलिस ने 7.8 लीटर ब्लू लाइन देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिला भभुआ थाना क्षेत्र के गोरायपुर गांव निवासी मिथुन बिंद की 40 वर्षीय पत्नी कंचन देवी है.

पुलिस को देखकर ऑटो से उतर गयी थी महिला

उत्पाद थानाध्यक्ष के अनुसार, कंचन देवी सवारी टेंपो से चैनपुर की तरफ से भभुआ आ रही थी. पंकज राइस मिल के पास पुलिस को देखकर वह ऑटो से उतर गयी और पैदल जाने लगी. शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

शराब बरामद होने के बाद गिरफ्तार महिला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गयी. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Neha Jha Case : पहला मामला समस्तीपुर का था

महिला शराब तस्करी का पहला मामला समस्तीपुर में सामने आया था. चार सितंबर को समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की तलाशी के दौरान आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी. इस दौरान सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एच-1 कोच स्थित कूपे से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी.

कार्रवाई के दौरान सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी नेहा झा और उसके बहनोई ईशान कुमार को गिरफ्तार किया गया था. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. पुलिस ने ट्रेन के कूपे से शराब की खेप बरामद की थी.

दूसरा मामला पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती का था

समस्तीपुर के बाद दूसरा मामला पटना से सामने आया, जहां रिया नाम की युवती को शराब की खेप के साथ पकड़ा गया था. रिया प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी और उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए अंग्रेजी शराब लेकर पटना पहुंची थी. स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वह बाइक से शराब लेकर जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

अलग-अलग जिलों में सामने आये मामले

समस्तीपुर,पटना और कैमूर में सामने आए इन मामलों में महिलाओं के शराब तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई है. कैमूर में महिला ऑटो से शराब लेकर जा रही थी, जबकि समस्तीपुर में ट्रेन के कूपे से शराब बरामद हुई और पटना में एक युवती के शराब की खेप लेकर जाने का मामला सामने आया. इन घटनाओं के बाद शराब तस्करी के मामलों में महिलाओं की भूमिका भी चर्चा में है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन