कैमूर में PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प-स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, 5 जगह जला आशीर्वाद का दीया, सफाईकर्मी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

राजेंद्र सरोवर पर जलाए गए दिये

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले में 'सेवा संकल्प' और 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत हुई है, जो अगले एक महीने तक चलेगा. इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा.

विज्ञापन

कैमूर जिले में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत की गई. अगले एक माह तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे. जिला मुख्यालय स्थित राजेंद्र सरोवर परिसर में अभियान का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

‘आशीर्वाद का दीया’ से हुई अभियान की शुरुआत

अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हुई. इसके तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में नागरिकों ने दीप जलाकर सेवा और स्वच्छता अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज करायी. राजेंद्र सरोवर परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और बिहार गीत की प्रस्तुति हुई, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा.

पांच सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान बेहतर काम करने वाले पांच सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां, भभुआ विधायक भरत बिंद, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, कैमूर-भभुआ ने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया. अधिकारियों ने सफाईकर्मियों के काम की सराहना करते हुए स्वच्छ जिले के निर्माण में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया.

सफाई कर्मियों को सम्मानित करते मंत्री | Prabhat Khabar Network
सफाई कर्मियों को सम्मानित करते मंत्री

पर्यटन स्थलों और जलाशयों की होगी सफाई

जिलाधिकारी ने बताया कि अगले एक महीने तक पूरे जिले में स्वच्छता से जुड़े विशेष अभियान चलाये जाएंगे. इसके तहत कैमूर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ सार्वजनिक तालाबों और सरोवरों की विशेष साफ-सफाई करायी जाएगी. अभियान के दौरान स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे.

जनभागीदारी पर दिया गया जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि लोगों की भागीदारी से ही इसे स्थायी रूप से सफल बनाया जा सकता है. उन्होंने आम नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की.

स्कूलों में होंगी पेंटिंग और इनोवेशन प्रतियोगिताएं

‘सेवा संकल्प’ अभियान से विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा. इसके तहत विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता, ‘इनोवेशन चैलेंज’ समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ विकास कार्यों में उनकी सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा.

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता भी होगी

अभियान के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रमंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे. इस तरह अभियान में स्वच्छता के साथ विद्यार्थियों और युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी की गयी है.

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे.

कैमूर में एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता साफ! 161 एकड़ जमीन चिह्नित, सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन