शराबबंदी के बावजूद कैमूर में नहीं थम रहा सेवन, कुदरा में नशे में हंगामा करते 5 पियक्कड़ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हिरासत में शराब सेवन के आरोपित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

5 Drunkards Arrested Amidst Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी कानून को चुनौती देते हुए कैमूर जिले में शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशे में धुत्त आरोपियों को पकड़ा.

विज्ञापन

5 Drunkards Arrested Amidst Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद शराब का सेवन करते हुए रोजाना कई लोग पकड़े जाते हैं. शराबबंदी को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाने और कार्रवाई करने की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर शराब सेवन और तस्करी से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों में हर दिन शराब सेवन और तस्करी के मामले पुलिस की कार्रवाई में सामने आते हैं. इसके बावजूद शराब का सेवन पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है.

विज्ञापन

नया मामला कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र से सामने आया है. गुरुवार को शराब सेवन के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए गए छापेमारी अभियान में अलग-अलग जगहों से पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित शराब का सेवन करने के बाद नशे की हालत में शोरगुल कर रहे थे.

चिलबिली मोड़ और रामपुर चौराहे के पास कार्रवाई

पुलिस की ओर से शराब सेवन के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान चिलबिली मोड़ और रामपुर चौराहे के पास छापेमारी की गयी. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब सेवन कर शोरगुल कर रहे पांच लोगों को पकड़ा गया. स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया.

पांचों आरोपितों की हुई पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार शराब सेवन के आरोपितों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विजयमल चौधरी, पिता स्वर्गीय दारोगा चौधरी, रामपुर निवासी गुड्डू ठाकुर, पिता डोमा ठाकुर, सोनाव निवासी अभिमन्यु पासवान, पिता चंद्रदेव पासवान, सोनाव निवासी हरिशंकर चौधरी, पिता स्वर्गीय रामपति चौधरी और सोनाव निवासी राहुल कुमार, पिता विजय चौधरी के रूप में की गई है.

मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मेडिकल जांच के लिए भेजा. जांच के दौरान सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

सभी आरोपित भेजे गए न्यायिक हिरासत में

मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों की कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस की यह कार्रवाई शराब सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन