पछाहगंज के पास बाइक से गिरकर महिला घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पछाहगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की सुबह बाइक पर बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

कुदरा. थाना क्षेत्र के पछाहगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की सुबह बाइक पर बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घायल महिला बेलांव थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी दिनेश बिंद की पत्नी ललिता देवी बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार, महिला बाइक पर सवार होकर अपने बेटे के साथ सासाराम आंख दिखाने जा रही थी, अचानक उक्त स्थल पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी. प्राथमिक इलाज के बाद घायल की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन