अर्रा गांव के पास दो गुमटी, मड़ई व बाइक में लगायी आग, लाखों की क्षति
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 05 Mar 2026 3:31 PM
असामाजिक तत्वों की हरकत से दुकानों में रखा सामान जलकर राख
असामाजिक तत्वों की हरकत से दुकानों में रखा सामान जलकर राख मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के अर्रा गांव के पास बुधवार की शाम असामाजिक तत्वों ने दो गुमटी, एक मड़ई व एक बाइक में आग लगा दी, जिससे दुकान में रखे सामान व बाइक जलकर राख हो गये. सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सामान जलकर खाक हो चुका था. जानकारी के अनुसार, मोहनिया-रामगढ़ पथ पर अर्रा गांव के समीप कुछ असामाजिक तत्वों ने दो गुमटी, एक मड़ई व एक बाइक में आग लगा दी. आग की लपटें उठते देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे व इसकी सूचना तुरंत मोहनिया थाना को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर भेजा. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गयी व करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि, तब तक गुमटी, मड़ई व बाइक सहित दुकान में रखे सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गये थे. आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को भेजा गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. इस मामले में किसी द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










