कटराकला गांव से चोरी गया ट्रैक्टर तरारी से हुआ बरामद

Updated:
विज्ञापन
कटराकला गांव से चोरी गया ट्रैक्टर तरारी से हुआ बरामद

स्थानीय थाना क्षेत्र में कटराकला गांव से चोरी हुआ ट्रैक्टर को पुलिस ने भोजपुर के तरारी बाजार से बरामद किया है.

विज्ञापन

# ट्रैक्टर का अगला चक्का पंक्चर होने से सड़क पर ही छोड़ चोर हो गये थे फरार मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र में कटराकला गांव से चोरी हुआ ट्रैक्टर को पुलिस ने भोजपुर के तरारी बाजार से बरामद किया है. जबकि, ट्राॅली अब तक नहीं मिल सकी है. जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के डंगरी गांव निवासी मंटू राम अपना महिंद्रा ट्रैक्टर कटराकला गांव निवासी सुभाष राम के पास चालक के रूप में रखा गया था, जो ट्रैक्टर को अपने घर के पास स्थित सरकारी विद्यालय के समीप खड़ा करते थे. इसी दौरान 27 जनवरी की रात ट्रैक्टर को खड़ा कर घर चले गये, अगले दिन सुबह जब वह वापस पहुंचे तो ट्रैक्टर वहां से गायब था. मामले की सूचना मिलते ही ट्रैक्टर मालिक व परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके आलोक में पुलिस ने भोजपुर जिले के तरारी से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया. हालांकि, ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली अब तक बरामद नहीं हो सका है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर का अगला चक्का पंचर हो गया था, जिसे चोरों ने वही छोड़ दिया और ट्राॅली लेकर भाग गये. लावरिस स्थिति में खड़े ट्रैक्टर को देख तरारी पुलिस ने पहचान कर मोहनिया थाना को सूचना दी, जिसके बाद बरामद कर ट्रैक्टर को थाने लाया गया. साथ ही पुलिस आगे की करवाई में जुट गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी गये ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है, जिसे भोजपुर के तरारी से बरामद किया गया है, जबकि ट्राॅली की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन