मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय में आन बान शान से फहराया तिरंगा
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 3:37 PM
निजी व सरकारी संस्थानों सहित सभी विद्यालयों में शान से लहराया तिरंगा
# निजी व सरकारी संस्थानों सहित सभी विद्यालयों में शान से लहराया तिरंगा मोहनिया शहर. स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित सभी विद्यालयों में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गयी. सबसे पहले 8:05 बजे अनुमंडल मुख्यालय पर प्रभारी एसडीएम कमला कांत त्रिवेदी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. इसके बाद डीएसपी कार्यालय पर डीएसपी प्रदीप कुमार, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख, निबंधन कार्यालय पर अवर निबंधन पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल पर डीएस डॉ विजय कुमार, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत की प्रथम महिला अध्यक्ष हासमती देवी, मोहनिया थाना पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य ने झंडोत्तोलन किया. शांति गर्ल्स हाइस्कूल में प्रधानाध्यापक, शारदा ब्रदराज हाइस्कूल में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय सिंह ने झंडोत्तोलन किये. अनुमंडल प्रशासन द्वारा महादलित टोला में भी पहुंच झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गयी. इसके साथ ही सभी निजी व सरकारी विद्यालय में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. सुबह से ही चारों तरफ देश भक्ति गीत से पूरा शहर गुंजायमान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










