कैमूर: सरियाव गांव में गहराया पेयजल संकट, 15 दिनों से ठप नल-जल योजना, हैंडपंप भी खराब

Updated:
विज्ञापन

फोटो परिचय -सरियाव वार्ड आठ निवासी बुजुर्ग रामबली बिन्द तथा युवा मुरारी पासवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के सरियाव गांव में 15 दिनों से भीषण पेयजल संकट है। नल-जल योजना और सरकारी हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ीं, जिससे आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Kaimur news : कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड की खामीदौरा पंचायत के सरियाव गांव के वार्ड संख्या-8 में पिछले लगभग 15 दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है. नल-जल योजना में खराबी आने से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है. वहीं वार्ड के शंकर स्थान, डीहबाबा स्थान और नंदलाल पासवान के घर के समीप लगे सरकारी हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

विज्ञापन

दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बावजूद न तो नल-जल योजना की मरम्मत कराई गई और न ही खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त किया गया. इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

महिलाओं और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

ग्रामीण मुरारी पासवान और रामबली बिंद ने बताया कि वार्ड में पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है. सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे.

जलापूर्ति बहाल करने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से नल-जल योजना को तत्काल दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति शुरू कराने और सभी खराब सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

क्या बोले सहायक अभियंता?

विभाग के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि उन्हें अब तक नल-जल योजना में आई खराबी की जानकारी नहीं मिली थी. सूचना मिलने के बाद सबसे पहले नल-जल योजना को चालू कराने की कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों की भी मरम्मत कर उन्हें जल्द चालू कराने का प्रयास किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन