कैमूर: भगवानपुर के दिव्यांग समाजसेवी शिवाजी शर्मा 'बिहार गौरव अवार्ड' से सम्मानित, गया में मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

ओरगांव गांव के दिव्यांग शिवाजी शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 'बिहार गौरव अवार्ड' से नवाजा गया है. शारीरिक चुनौतियों को पार कर जरूरतमंदों की सेवा करने वाले शर्मा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं.

विज्ञापन

Kaimur News: जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र की टोड़ी पंचायत अंतर्गत ओरगांव गांव निवासी दिव्यांग शिवाजी शर्मा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व निस्वार्थ योगदान के लिए 'बिहार गौरव अवार्ड' से सम्मानित किया गया है. गया जी में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शारीरिक चुनौतियों के बावजूद समाज सेवा में रहते हैं आगे

शिवाजी शर्मा शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं. वे अपना अधिकांश समय गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यों में व्यतीत करते हैं. उनकी इसी अटूट सेवा भावना, दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए चयन समिति द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया.

भगवानपुर प्रखंड में खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाई

शिवाजी शर्मा को बिहार गौरव अवार्ड मिलने की सूचना जैसे ही क्षेत्र के ग्रामीणों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिली, पूरे प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों ने इसे ओरगांव गांव और भगवानपुर प्रखंड के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और उन्हें फोन व व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी. ग्रामीणों का कहना है कि शारीरिक बाधाओं को मात देकर समाज सेवा की अलख जगाने वाले शिवाजी शर्मा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इस सम्मान से उनके सेवा कार्यों को एक नई ऊर्जा मिलेगी.

Also Read: कैमूर: रोहतासगढ़ से लौट रहे बाइक सवार 20 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत; परिवार में मचा कोहराम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन