कैमूर: चैनपुर में पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार
गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network
चैनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गाँव में पुलिस ने मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी झकरी बिंद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान शेरपुर निवासी श्रवण बिंद के पुत्र झकरी बिंद के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आपके शहर में
मारपीट मामले में न्यायालय ने जारी किया था वारंट
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय ने बताया कि झकरी बिंद के विरुद्ध चैनपुर थाना में मारपीट से संबंधित मामला दर्ज है. मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी.
कई बार छापेमारी के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित
पुलिस के अनुसार, वारंटी झकरी बिंद की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर पहले भी कई बार छापेमारी की गयी थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झकरी बिंद अपने घर पर मौजूद है.
सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह पुलिस टीम ने शेरपुर गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने झकरी बिंद को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
मेडिकल जांच के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को चैनपुर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद उसका मेडिकल जांच कराया गया. मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार वारंटी झकरी बिंद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए