कैमूर: सदर अस्पताल में बढ़ी सुरक्षा, 80 गार्ड संभालेंगे मोर्चा; मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Updated:
विज्ञापन

फोटो-सदर अस्पताल में नये तैनात होनेवाले गार्ड | Prabhat Khabar Network

भभुआ सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए समानता सिक्योरिटी के 80 गार्ड तैनात किए गए हैं। अब मरीजों और कर्मियों को मिलेगी बेहतर सुरक्षा।

विज्ञापन

Kaimur News : सदर अस्पताल भभुआ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गयी है. समानता सिक्योरिटी गार्ड के तहत अस्पताल परिसर में अब कुल 80 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है. मंगलवार से 70 सुरक्षा गार्डों ने अपनी-अपनी ड्यूटी संभाल ली, जबकि शेष 10 गार्ड बुधवार से तैनात किये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले 45 गार्ड थे तैनात, अब बढ़कर 80 हुई संख्या

समानता सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर प्रमोद चौबे ने बताया कि इससे पहले सदर अस्पताल में करीब 45 सुरक्षा गार्ड तैनात थे. अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की बढ़ती संख्या के साथ सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अब गार्डों की संख्या बढ़ाकर 80 कर दी गयी है. इससे अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर होने की उम्मीद है.

एक्स मैन से लेकर महिला गार्ड तक की तैनाती

तैनात किये गये सुरक्षा कर्मियों में 26 एक्स मैन, आठ एक्स गन मैन, 28 सिविल गार्ड और आठ महिला गार्ड शामिल हैं. मंगलवार को 70 गार्डों ने अस्पताल में योगदान देकर ड्यूटी शुरू कर दी. वहीं, 10 अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बुधवार से की जायेगी.

मुख्य गेट से वार्ड तक रहेगी निगरानी

अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की लगातार आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी दी जायेगी. मुख्य प्रवेश द्वार, विभिन्न वार्डों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा गार्ड निगरानी रखेंगे. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी राहत

अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से परिसर में होने वाली अव्यवस्था और अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा. अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ायी गयी यह तैनाती आने वाले दिनों में व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन