कैमूर: दुर्गावती नदी में उफान से बढ़ा बाढ़ का खतरा, कुदरा-रामपुर मार्ग बंद; मोहनिया में शहर की ओर बढ़ा पानी

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती नदी का पानी शहर में घुसने के बाद अलर्ट प्रशासन | Prabhat Khabar Network

कैमूर में दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट। एसडीएम और एसडीपीओ ने लिया जायजा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा।

विज्ञापन

Kaimur Flood Update : कैमूर जिले में लगातार हो रही बारिश और करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के बाद दुर्गावती नदी का जलस्तर मंगलवार की देर शाम अचानक तेजी से बढ़ गया. जलस्तर बढ़ने से कुदरा-रामपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. वहीं, दो पुलिया भी पानी में डूब गयी हैं. नदी का पानी बढ़ने के कारण आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका जतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रतवार के पास ओवरफ्लो हुआ नदी का पानी

मोहनिया-भभुआ मुख्य मार्ग पर रतवार के समीप दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी ओवरफ्लो होकर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा. इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गयी है. पानी का बहाव लगातार बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है.

एसडीएम और एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

स्थिति की सूचना मिलते ही मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और एसडीपीओ दयानंद कुमार मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने नदी के बढ़ते जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान नदी के आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गयी थी. अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के पास नहीं जाने की अपील की.

रामगढ़, कुछिला और नुआंव क्षेत्र पर विशेष नजर

मोहनिया एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि करमचट डैम का पानी आने और लगातार बारिश के कारण दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ा है. इसके चलते पानी पावर हाउस की तरफ भी बढ़ रहा है. प्रशासन की ओर से यह देखा जा रहा है कि पानी पावर हाउस तथा निचले क्षेत्रों की ओर आगे न बढ़े. रामगढ़, कुछिला और नुआंव क्षेत्र में भी पानी के संभावित प्रभाव को लेकर निगरानी की जा रही है.

सुरक्षा के लिए डायल 112 की तैनाती

पानी के बढ़ते बहाव और संभावित खतरे को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से डायल 112 की टीम को तैनात किया गया है. पुलिसकर्मियों को लोगों की आवाजाही पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन और पुलिस की टीम जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है.

दुर्गावती नदी का पानी शहर में घुसने के बाद अलर्ट प्रशासन | Prabhat Khabar Network
दुर्गावती नदी का पानी शहर में घुसने के बाद अलर्ट प्रशासन | Prabhat Khabar Network

Also Read : कैमूर में बाढ़ का अलर्ट, दुर्गावती जलाशय से 20 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया, समय रहते सुरक्षित करने की तैयारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन