ePaper

खड़े ट्रेलर में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, युवक की मौत, आठ लोग घायल

Updated at : 15 Nov 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
खड़े ट्रेलर में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, युवक की मौत, आठ लोग घायल

शुक्रवार की शाम पांच बजे एनएच टू से गुजर रही एक स्कॉर्पियो रोहुआ खुर्द गांव के सामने सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रेलर में जा भिड़ी, इस दुर्घटना में स्काॅर्पियो सवार आठ लोग घायल हो गये तथा एक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दुर्गावती. शुक्रवार की शाम पांच बजे एनएच टू से गुजर रही एक स्कॉर्पियो रोहुआ खुर्द गांव के सामने सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रेलर में जा भिड़ी, इस दुर्घटना में स्काॅर्पियो सवार आठ लोग घायल हो गये तथा एक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, स्काॅर्पियो सवार सभी लोग क्षेत्र के ही करारी गांव के निवासी बताये जाते हैं. सभी लोग अपने गांव करारी से चैनपुर के नौघरा गांव जा रहे थे. इस सड़क दुर्घटना में करारी गांव निवासी नसीमखान के पुत्र उम्र 30 वर्ष जसीम खान की मौत हो गयी, जिनके शव को सूचना पर पहुंची दुर्गावती थाने की पुलिस द्वारा अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया. वहीं, घायलों में शामिल आतीफ उम्र 25 वर्ष पिता निजामुद्दीन, रब्बार उम्र 24 पिता हकीमुद्दीन, सैफ उम्र 27 वर्ष पिता नसीम खान, अजीम 25 वर्ष पिता शमीम, सोनू खान उम्र 32 पिता हाशिमुदीन खान, सादाब 20 वर्ष पिता नसीम खान, अमीर खान 25 वर्ष पिता जियाउद्दीन खान तथा अपने ननिहाल करारी गांव आये सोऐब खान 20 वर्ष शामिल बताये जाते है. इन सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार द्वारा बताया गया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. एक की मृत्यु हुई है, जिसके शव को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन