चौथी बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बने सतीश

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

चांद. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चंदन सिंह ने की, जबकि संचालन चिंतामणि राम ने किया. अध्यक्ष पद के लिए सतीश सिंह पटेल ने नामांकन किया, जिनके प्रस्तावक सुहैल अंसारी थे. इस पद के लिए अन्य कोई नामांकन नहीं हुआ. जिला पर्यवेक्षक सहबान राइन, प्रखंड पर्यवेक्षक चिंतामणि राम तथा उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से सतीश सिंह पटेल को चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. सतीश सिंह पटेल पिछले तीन कार्यकाल से लगातार प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे थे. उनके सक्रिय योगदान और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया. बताया गया कि इस बार एक अन्य कार्यकर्ता भी तैयारी में थे, लेकिन सर्वसम्मति से सतीश सिंह पटेल को ही नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गयी. मौके पर मुन्नू सिंह, विजय यादव, संदीप सिंह पटेल, मनीष यादव, सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, महातिम सिंह, अशोक सिंह, बहादुर सिंह कुशवाहा, विजय चौहान, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जय श्री पासवान, धर्मेंद्र चौहान सहित कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन