रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव, तीन लोगों ने कटायी नाजिर रसीद

Updated:
विज्ञापन

मगढ़ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार से शुरू नामांकन प्रकिया के दौरान पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया

विज्ञापन

मोहनिया शहर. रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार से शुरू नामांकन प्रकिया के दौरान पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया. जबकि, तीन लोगों ने एनआर रशीद कटवायी है. मालूम हो कि अनुमंडल कार्यालय के डीसीएलआर कक्ष में नामांकन के लिए व्यवस्था की गयी है. लेकिन, नामांकन के लिए पहले दिन एक भी प्रत्याशी नहीं पहुंचे व पूरे दिन अधिकारी प्रत्यायियों का इंतजार करते रहे. हालांकि, नामांकन पत्र जमा लेने के लिए निर्वाची पदाधिकारी व कर्मी नामांकन को लेकर कार्यालय में बैठे थे. नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे. साथ ही नामांकन स्थल के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन किया जा रहा था. शुक्रवार को नामांकन को लेकर सुबह 10 बजे से ही निर्वाचन अधिकारी से लेकर कर्मी अपनेञअपने कार्य में जुटे थे, जहां पूरा दिन गुजर गया, लेकिन एक भी प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचे, ना ही ऑनलाइन ही किसी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है. वहीं, रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को तीन लोगों ने नाजिर रशीद कटवायी. इसमें अशोक सिंह सहित तीन लोगों के नाम से एनआर रशीद काटी गयी है. मालूम हो कि नामांकन को लेकर मोहनिया अनुमंडल कार्यालय भवन के डीसीएलआर कार्यालय के पूरब नाजिर कक्ष में एनआर काटने की व्यवस्था की गयी है. सामान्य पुरुष व महिला के लिए 10 हजार व एससी/एसटी पुरुष व महिला के लिए पांच हजार रुपये निर्धारित है. # क्या कहते हैं डीसीएलआर इस संबंध में डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी कमलाकांत त्रिवेदी ने बताया पहले दिन एक भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं कराया गया. जबकि, तीन लोगों ने नाजिर रशीद कटवायी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन