भभुआ की दो पंचायतों में विशेष शिविर, SDM ने पहुंचकर लिया जायजा, ग्रामीणों से लिया सुविधाओं का फीडबैक

Updated:
विज्ञापन

फोटो.शिविर में जानकारी लेते एसडीएम | Prabhat Khabar Network

भभुआ के महुअत और मिरियां पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का एसडीएम अमित कुमार ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Kaimur News : आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को महुअत और मिरियां पंचायत में विशेष सहयोग शिविर लगाया गया. इस दौरान एसडीएम भभुआ अमित कुमार ने दोनों शिविरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीएम ने सभी काउंटरों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गये काउंटरों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का तय समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

बुजुर्गों और महिलाओं की समस्याओं पर विशेष जोर

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले वृद्ध, दिव्यांग और महिलाओं के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें. सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और राजस्व से जुड़े मामलों की जानकारी भी ग्रामीणों को आसानी से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

ग्रामीणों से लिया सुविधाओं का फीडबैक

एसडीएम अमित कुमार ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शिविर में मिल रही सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर भभुआ बीडीओ अतुल्य कुमार आर्य सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन