कैमूर से युवक लापता, परिजनों की तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
लापता शेरू शाह की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
भगवानपुर के सिकंदरपुर गांव निवासी शेरू शाह 31 अगस्त से लापता हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उनके बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें।
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी 31 वर्षीय शेरू शाह, पिता अलाउद्दीन शाह, 31 अगस्त 2026 से लापता हैं. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. इसके बाद परिजनों ने भगवानपुर थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी है.
आपके शहर में
पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की
मामले की जानकारी मिलने के बाद भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं शेरू शाह दिखाई दें या उनके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तत्काल भगवानपुर थाना अथवा नजदीकी पुलिस को इसकी सूचना दें. पुलिस का कहना है कि जानकारी मिलने पर लापता व्यक्ति को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.
सोशल मीडिया के जरिए फोटो और जानकारी प्रसारित
पुलिस द्वारा शेरू शाह की तस्वीर और उनसे संबंधित आवश्यक जानकारी सोशल नेटवर्क के माध्यम से लोगों के बीच प्रसारित की जा रही है. इसके जरिए अधिक से अधिक लोगों तक उनकी पहचान और लापता होने की सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
परिजनों की बढ़ी चिंता
शेरू शाह के लापता होने के बाद से परिजन काफी चिंतित हैं. परिवार के लोग विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं. लगातार खोजबीन के बावजूद अब तक कोई जानकारी नहीं मिलने से उनकी चिंता और बढ़ गई है.
जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को दें सूचना
पुलिस ने आम लोगों से मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए लापता व्यक्ति की तलाश में सहयोग करने की अपील की है. किसी भी स्थान पर शेरू शाह के दिखाई देने या उनके संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचना देने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए