कैमूर की छात्राओं से पीएम मोदी का सीधा संवाद, महिला कॉलेज में लाइव संबोधन की तैयारी पूरी
पीएम मोदी (फोटो—एक्स)
भभुआ के शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में कल पीएम मोदी युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत छात्राओं को लाइव वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Kaimur News : शहर स्थित शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में 27 अगस्त को छात्राओं और शिक्षिकाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन सुनाया जाएगा. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित युवा कनेक्ट कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी गई.
आपके शहर में
कैमूर में एकमात्र कॉलेज का हुआ चयन
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवकुमार पांडेय ने बताया कि देशव्यापी युवा कनेक्ट कार्यक्रम के लिए कैमूर जिले में शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय का चयन किया गया है. उन्होंने इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्राओं को लाइव वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे.
सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की पदाधिकारी डॉ. सुमन सिंह और इकाई-2 के पदाधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 27 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से छात्राओं का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. जिन छात्राओं का अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका भी मौके पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.
10 बजे छात्राएं सुनेंगी पीएम का संबोधन
रजिस्ट्रेशन के बाद सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन छात्राओं और शिक्षिकाओं को सुनाया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर कॉलेज परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.
युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना उद्देश्य
प्राध्यापकों ने बताया कि युवा कनेक्ट कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्र निर्माण, विकास और जनभागीदारी से जोड़ना है. कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा.
प्रेसवार्ता के दौरान महाविद्यालय के अमित कुमार, विकेश कुमार सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए