पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप में 25 लोगों के दस्तावेज का हुआ सत्यापन
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन
KAIMUR NEWS.समाहरणालय परिसर में चल रहे तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक बुधवार को 25 आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन किया गया. इस कैंप का शुभारंभ 10 फरवरी को जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया था.
विज्ञापन
भभुआ ग्रामीण.
समाहरणालय परिसर में चल रहे तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक बुधवार को 25 आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन किया गया. इस कैंप का शुभारंभ 10 फरवरी को जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया था. उद्घाटन के बाद से ही लोगों में पासपोर्ट बनवाने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन के नोडल अधिकारी इम्तियाज अंसारी ने बताया कि इस तीन दिवसीय कैंप के लिए कुल 55 आवेदकों का अपॉइंटमेंट पहले से ही पूर्ण रूप से बुक है. निर्धारित समय के अनुसार आवेदक कैंपस्थल पर पहुंच रहे हैं और उनके दस्तावेजों की स्केनिंग व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. अब तक लगभग 25 लोग अपने आवश्यक कागजात के साथ पहुंचकर वेरिफिकेशन करा चुके हैं, जिन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मोबाइल कैंप के माध्यम से पासपोर्ट से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी जा रही हैं, जिससे आवेदकों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है. कैंप में दस्तावेज जांच, बायोमेट्रिक प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं सुव्यवस्थित ढंग से की जा रही हैं. जिला प्रशासन की इस पहल से आम लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है और निर्धारित तिथि तक सभी आवेदकों की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन