कैमूर: पढ़ौती पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 24 आवेदन पहुंचे; 9 का मौके पर हुआ निष्पादन
सहयोग शिविर में फरियाद सुनते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
भवानपुर के पढ़ौती पंचायत सरकार भवन में जनसमस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 24 आवेदनों में से 9 का मौके पर ही निपटारा हुआ।
Kaimur News : भगवानपुर प्रखंड की पढ़ौती पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को ग्रामीणों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचे. अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की.
आपके शहर में
24 आवेदन हुए प्राप्त, 9 का ऑन द स्पॉट निष्पादन
सहयोग शिविर में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों और संबंधित विभागों के कर्मियों की तत्परता से इनमें से नौ आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया. इससे संबंधित ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली. वहीं, शेष 15 आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.
बीडीओ ने कहा- त्वरित और पारदर्शी समाधान प्राथमिकता
प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता शेखर ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. पंचायत स्तर पर आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने के लिए सीधे अधिकारियों तक पहुंच मिलती है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में अंचलाधिकारी अल्का कुमारी, राजस्व पदाधिकारी आरती कुमारी, अंचल नजारत के नाजिर मनोज कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. सहयोग शिविर के आयोजन से ग्रामीणों में भी संतोष देखा गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए