ePaper

ब्रह्मचारी पोखर व राजेंद्र सरोवर की गहरायी खतरनाक, छठव्रतियों को रहना होगा सतर्क

Updated at : 24 Oct 2025 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मचारी पोखर व राजेंद्र सरोवर की गहरायी खतरनाक, छठव्रतियों को रहना होगा सतर्क

= नगर पर्षद इओ ने बैरिकेडिंग सहित लोहे की जाली लगाने का दिया आदेश

विज्ञापन

= नगर पर्षद इओ ने बैरिकेडिंग सहित लोहे की जाली लगाने का दिया आदेश भभुआ सदर. दीपावली के बाद शहर में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है. शहर के राजेंद्र सरोवर और वार्ड 20 में स्थित पंडाजी पोखरा के नाम से चर्चित ब्रह्मचारी पोखर भी प्रमुख छठ घाट है, यहां एक साथ हजारों छठ व्रती व उनके परिजन जुटते हैं और भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करते हैं. लेकिन, इन दोनों तालाबों में करायी गयी खुदाई से इसकी गहराई काफी बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों की माने तो केवल दो फुट की ही दूरी पर ही गहरायी काफी है, जिसके चलते इस बार छठव्रतियों के साथ साथ प्रशासन और स्थानीय समिति को सतर्क रहते हुए इससे बचाव के उपाय करने होंगे. इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यहां मेडिकल टीम, गोताखोरों की भी जरूरत पड़ेगी. हालांकि, नगर पर्षद के इओ संजय उपाध्याय ने पोखर में कम दूरी पर ही बैरिकेडिंग कर लोहे की जाली लगाने का निर्देश दिया है, ताकि अगर कोई हादसा हो भी तो व्रती या उनके परिजन ज्यादा गहराई वाले पानी में नहीं जा सकें. = हादसे से बचाने के लिए करनी होगी मजबूत बैरिकेडिंग राजेंद्र सरोवर और ब्रह्मचारी पोखर में गहरायी काफी होने से इस बार पानी में मजबूत बैरिकेडिंग कराना होगा, ताकि गहरायी में जाकर कोई हताहत नहीं हो. इसके अलावा ब्रह्मचारी पोखर पर इसके आगे जाना खतरनाक है की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखायी दें. सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग के साथ ही साथ पूरे छठ घाट परिसरों में आयोजकों से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी किया जाना जरूरी है. साथ ही पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से किया जाये, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. = की जा रही सभी तरह की मुकम्मल तैयारी शहर में छठ पर्व से पूर्व तैयारियों में जुटे नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र उर्फ मंटू सिंह ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर राजेंद्र सरोवर और ब्रह्मचारी पोखर पर काफी संख्या में छठव्रती एकत्रित होकर भगवान भास्कर को अर्घ् देंगे. इस दौरान अर्घ देने के समय भीड़ भाड़ वाले घाट पर भगदड़ नहीं मचे, कोई भी श्रद्धालु पानी में डूबे नहीं इसका खास ख्याल रखना है. इसके लिए पोखर पर पानी में बैरिकेडिंग के अलावा लोहे की जाली भी लगाये जा रहे हैं. इसके साथ ही पोखर के सभी घाट पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था पुख्ता की जा रही है, ताकि छठव्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन