कैमूर: रामपुर के नौहट्टा स्कूल को मिला आदर्श विद्यालय का दर्जा, अब गांव के छात्रों को मिलेगी स्मार्ट शिक्षा

Author Raju kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

1उद्घाटन जे दौरान उपस्थित लोग 2 संयुक्त रूप से फीता काटते मुख्य अतिथि व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के नौहट्टा स्थित श्री नेहरू उच्च इंटर स्तरीय विद्यालय को अब सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का दर्जा मिल गया है. यह योजना ग्रामीण छात्रों को शहर जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करेगी.

विज्ञापन

Rampur Saraswati Vidya Niketan Model School : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के नौहट्टा स्थित श्री नेहरू उच्च इंटर स्तरीय विद्यालय को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का दर्जा मिल गया है. रविवार को आयोजित समारोह में बीडीओ ऋतुरंजन कुमार, प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव और प्रधानाध्यापक रामकवल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और स्वागत गीत के साथ हुई, जबकि विद्यालय परिवार ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.

विज्ञापन

Kaimur News : आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और कक्षाओं, लाइब्रेरी तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया. बीडीओ ऋतुरंजन कुमार ने कहा कि आदर्श विद्यालय बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार राज्य के 551 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित कर रही है, जहां शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा.

सम्राट क्लास और आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा

बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में 21 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं, जिनमें संगीत, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर सहित सभी प्रमुख विषयों के शिक्षक शामिल हैं. यहां आधुनिक लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है और सम्राट क्लास का संचालन भी शुरू हो गया है. प्रत्येक सेक्शन में 40 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया है. इन विशेष कक्षाओं के लिए पंचायत के विभिन्न विद्यालयों से प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों का चयन किया गया है.

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा शहर जैसा माहौल

प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं गांव में ही मिलेंगी. इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. प्रधानाध्यापक रामकवल सिंह ने सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार पूरी जिम्मेदारी के साथ आदर्श विद्यालय की गरिमा बनाए रखेगा.

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी

समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षक पंकज कुमार सिंह, आशीष रुद्रा, कृष्णानंद पांडेय, ईस्टर गरिमा, सकीना परवीन, प्रीति कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इस नई शैक्षणिक पहल का स्वागत किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन