कैमूर में प्रभात खबर का असर : सात दिन तक मौत बनकर बिजली तार पर झूलता रहा पेड़, खबर छपते ही कुछ घंटों में वन विभाग ने हटाया

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह वन विभाग के कर्मियों द्वारा काटे गए विशालकाय पेड़, #आठ सितंबर को प्रकाशित खबर #तीन सितंबर को प्रकाशित खबर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में प्रभात खबर की रिपोर्ट के बाद वन विभाग ने बिजली तार पर झूल रहे विशालकाय पेड़ को हटाकर बड़ा हादसा टाल दिया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़. सात दिनों से 220 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार पर झूल रहा विशालकाय हरा पेड़ आखिरकार मंगलवार की सुबह हटा दिया गया. प्रभात खबर में लगातार प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली शटडाउन लेकर पेड़ की कटाई कराकर रास्ते को सुरक्षित कराया. पेड़ हटने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

आंधी-बारिश में सड़क पर गिर गये थे दो पेड़

गौरतलब है कि 31 अगस्त को तेज आंधी और बारिश के दौरान बीआरसी परिसर में लगे दो विशालकाय पेड़ बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए दुर्गा चौक से सूर्य मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर गिर गये थे. वन विभाग की टीम ने रेफरल अस्पताल के मुख्य गेट पर गिरे पेड़ को 24 घंटे के अंदर काटकर हटा दिया था. लेकिन उससे महज कुछ मीटर की दूरी पर बिजली तार पर झूल रहा दूसरा पेड़ सात दिनों तक खतरा बना रहा.

मंगलवार की सुबह वन विभाग के कर्मियों द्वारा काटे गए विशालकाय पेड़, #आठ सितंबर को प्रकाशित खबर #तीन सितंबर को प्रकाशित खबर | Prabhat Khabar Network
मंगलवार की सुबह वन विभाग के कर्मियों द्वारा काटे गए विशालकाय पेड़, #आठ सितंबर को प्रकाशित खबर #तीन सितंबर को प्रकाशित खबर | Prabhat Khabar Network

बिजली तार से करंट और पेड़ गिरने का बना था खतरा

बिजली तार पर पेड़ झूलने के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोगों पर हर पल करंट और पेड़ गिरने का खतरा मंडरा रहा था. इसी रास्ते से ग्राम भारती बालिका विद्यापीठ, बीआरसी भवन और सूर्य मंदिर आने-जाने वाले सैकड़ों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं. ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका के बीच लोग भय के साये में आवागमन कर रहे थे.

प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद हुई कार्रवाई

जनहित की इस गंभीर समस्या को प्रभात खबर ने 3 सितंबर और 8 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटे बाद मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विद्युत विभाग से शटडाउन लेकर पेड़ की कटाई करायी गयी और बिजली तार से पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटा दिया गया.

मंगलवार की सुबह वन विभाग के कर्मियों द्वारा काटे गए विशालकाय पेड़, #आठ सितंबर को प्रकाशित खबर #तीन सितंबर को प्रकाशित खबर | Prabhat Khabar Network
मंगलवार की सुबह वन विभाग के कर्मियों द्वारा काटे गए विशालकाय पेड़, #आठ सितंबर को प्रकाशित खबर #तीन सितंबर को प्रकाशित खबर | Prabhat Khabar Network

पेड़ हटने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

पेड़ हटने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए प्रभात खबर को धन्यवाद दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जनहित के ज्वलंत मुद्दे को अखबार ने लगातार उठाया, जिसके बाद विभाग की नींद खुली और संभावित हादसा टल गया.

स्थानीय समस्याओं को उठाने पर कार्रवाई की उम्मीद

स्थानीय लोगों ने कहा कि समस्याओं को इसी तरह प्रमुखता से उठाने से जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई का दबाव बनता है और आम लोगों को उसका सीधा लाभ मिलता है.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन