Kaimur News : सोने के दाम में ₹400 की गिरावट, जानिए चांदी और अनाज-सब्जी का ताजा रेट

Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 03 Jun 2026 10:44 AM

विज्ञापन

अनाज मंडी

Kaimur News कैमूर जिले के सर्राफा और खाद्यान्न बाजार में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बाजार में मांग की कमी होने के बावजूद सोने के भाव स्थिर नहीं रह पा रहे हैं.

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के सर्राफा और खाद्यान्न बाजार में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बाजार में मांग की कमी होने के बावजूद सोने के भाव स्थिर नहीं रह पा रहे हैं. मंगलवार को सोने की कीमत में जहां 400 रुपये की बढ़त देखी गई थी, वहीं बुधवार को पीली धातु में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. दूसरी तरफ, रसोई के बजट की बात करें तो आलू-प्याज की कीमतों में आ रही तेजी पर अब ब्रेक लगता दिख रहा है, लेकिन गर्मी के कारण नींबू, हरी मिर्च और हरा धनिया जैसी रोजमर्रा की चीजें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं.

सर्राफा बाजार: चांदी स्थिर, सोना हुआ कुछ सस्ता

प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, वैश्विक और स्थानीय कारणों से सोने-चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. राहत की बात यह है कि चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बना हुआ है.

कैमूर में बुधवार को सोने-चांदी का ताजा भाव

24 कैरेट सोना: ₹1,52,200 प्रति 10 ग्राम (मंगलवार को यह ₹1,52,600 था)

22 कैरेट सोना: ₹1,38,700 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम

चांदी (कच्ची): ₹2,67,000 से ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम

चांदी के जेवर: ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन: ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)

सब्जी मंडी: आलू-प्याज में राहत, नींबू और मिर्च ने छुड़ाए पसीने

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों में जो तेजी थी, वह अब थम रही है और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज का रेट और गिरने की संभावना है. हालांकि, गर्मी के कारण नींबू और हरी मिर्च के दाम आसमान छू रहे हैं.

थोक मंडी भाव (प्रति क्विंटल)

आलू: ₹700 से ₹840

प्याज: ₹1480 से ₹1660

लहसुन: ₹800 से ₹1000 (गुणवत्ता के आधार पर ₹40-50 की तेजी बरकरार)

टमाटर: ₹1000 से ₹2000 से शुरुआत

फुटकर बाजार में सब्जियों का भाव

आलू (रिटेल):₹1200 से ₹1800 प्रति क्विंटल

प्याज (रिटेल):₹1400 से ₹1800 प्रति क्विंटल

नींबू: ₹20 रुपये की एक जोड़ी (दो पीस)

हरी मिर्च:₹80 से ₹100 रुपये प्रति किलोग्राम

हरा धनिया:₹250 रुपये प्रति किलोग्राम

मंडी अध्यक्ष की चेतावनी: आढ़ती संघ के अध्यक्ष के मुताबिक, वर्तमान में हरी सब्जियां थोड़ी सस्ती जरूर हुई हैं, लेकिन जैसे ही गर्मी और बढ़ेगी तथा रांची व वाराणसी से सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं.

अनाज, दाल और तिलहन के ताजा भाव (प्रति क्विंटल)

कैमूर की गल्ला मंडी में अनाज और दालों के दाम सामान्य बने हुए हैं. बुधवार को मंडी में विभिन्न अनाजों की कीमतें इस प्रकार रहीं:

अनाज/दाल का नाम न्यूनतम भाव अधिकतम भाव

गेहूं ₹2200 ₹2500

धान (सामान्य) ₹1800 ₹2100

चना ₹4800 ₹5400

मसूर दाल ₹5500 ₹6200

अरहर दाल ₹6500 ₹7500

सरसों (तिलहन) ₹5000₹5800

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन