कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद पुलिस और परिजन

Kaimur News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के केकड़ा गांव में बारिश के दौरान भैंस बांधने गए 60 वर्षीय महेंद्र सिंह की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Kaimur News (विनोद कुमार सिंह): कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केकड़ा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान केकड़ा गांव निवासी स्वर्गीय गंगा सिंह के 60 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर जुट गए. ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर आए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के दौरान हुआ हादसा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को इलाके में तेज बारिश हो रही थी. इसी दौरान घर के बाहर बंधी भैंस को भीगने से बचाने और सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए महेंद्र सिंह उसे मड़ई में बांधने जा रहे थे. उसी समय अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस आकस्मिक घटना के बाद मृतक के पैतृक घर और पूरे गांव में कोहराम मच गया है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गौरतलब हो कि मृतक महेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी धाना देवी, तीन भाइयों तथा एक बहन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है.

Also Read: कर्मनाशा के खजुरा पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, समस्याओं के निपटारे के लिए उमड़े फरियादी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन