कर्मनाशा के खजुरा पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, समस्याओं के निपटारे के लिए उमड़े फरियादी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में उपस्थित पदाधिकारी

Kaimur News: कैमूर के खजुरा पंचायत भवन में जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बिजली, राशन, आवास और पेंशन जैसी समस्याओं से जुड़े दर्जनों आवेदन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Kaimur News (मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट): कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खजुरा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी पहुंचे तथा फरियादियों की समस्याएं सुनी और समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त किए. शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋचा मिश्रा, अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार, थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार व प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी संगीता सिन्हा, बीपीआरओ रमेश कुमार सहित मुखिया व पंचायत सचिव मौजूद रहे. इस दौरान शिविर में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, कृषि विभाग व आवास सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे, जहां अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने आवेदन देकर फरियाद लगाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन

ग्रामीणों ने बिजली, राशन, कृषि, पशुपालन, आवास समेत अन्य जन समस्याओं से जुड़े दर्जनों आवेदन अधिकारियों को सौंपे. अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. शिविर में काफी संख्या में लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया, वहीं बिजली बिल से संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदकों ने अधिकारियों से गुहार लगाया. सरैया गांव निवासी बंसी यादव ने अपनी पत्नी की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन दिया, जिनकी मृत्यु चार महीने पहले हो गई है. इसी तरह जिन महिलाओं का वृद्धा पेंशन रुका हुआ है, उन्होंने बड़ी संख्या में पेंशन चालू कराने को लेकर गुहार लगाया.

मौके पर जांच का मिला भरोसा

सरैया गांव निवासी देवेंद्र मल्लाह की पत्नी ने रास्ते की समस्या को लेकर शिविर में आवेदन दिया. महिला ने बताया कि इसके पहले मैं पिछले कई महीनों से रास्ते की समस्या के निदान के लिए कार्यालय में गुहार लगाते आई हूं और इस सहयोग शिविर से मुझे आशा की किरण जगी है. अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना कर समस्या का निदान करने का भरोसा दिया है. इस दौरान पदाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं की त्वरित समाधान के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. शिविर में जनता की समस्याओं का मौके पर मौजूद अधिकारियों ने समाधान करने की पहल की. इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और पंचायत स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी से समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है.

Also Read: कैमूर के रामगढ़ में छापेमारी में 77.40 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन