भभुआ में बाल सुधार गृह में किशोर की मौत के विरोध में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

कैंडल मार्च में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : भभुआ शहर में बाल सुधार गृह में एक किशोर की संदिग्ध मौत मामले में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने मौत की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ शहर में बाल सुधार गृह में 10 सितंबर को छावनी मोहल्ला निवासी किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर बुधवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोगों ने किशोर की मौत की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. लोगों ने कहा कि मौत की वास्तविक वजह सामने आनी चाहिए और परिजनों को न्याय मिलना चाहिए.

विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कैंडल मार्च में पूर्व वार्ड पार्षद अमजद अली, असलम अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मार्च के दौरान लोगों ने किशोर को श्रद्धांजलि दी और मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की. लोगों ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जाना चाहिए.

Also Read : डेहरी विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर चार सूत्री मांगों का सौंपा पत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उठायी मांग

10 सितंबर को बिगड़ी थी किशोर की तबीयत

गौरतलब है कि 10 सितंबर को बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. मौत की परिस्थितियों को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से सवाल उठाये जा रहे हैं. इसी को लेकर पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की गयी है.

जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

पूर्व वार्ड पार्षद अमजद अली ने कहा कि किशोर की मौत के मामले में इंसाफ चाहिए. पुलिस प्रशासन मामले की जल्द से जल्द गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाये और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा.

Also Read : यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में 20 सितंबर को आक्रोश मार्च, आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन