कैमूर: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो डालना पड़ा भारी, धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
थाने में गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Instagram Viral Video : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के तरैथा गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान तरैथा गांव निवासी कन्हैया कुमार, पिता सुशील राम के रूप में हुई है.
आपके शहर में
इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया था वीडियो
पुलिस के अनुसार, कन्हैया कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट kanhaiya51kumar से एक वीडियो पोस्ट किया था. पुलिस जांच में वीडियो की सामग्री को धार्मिक उन्माद फैलाने वाली और आपत्तिजनक पाया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू की.
जांच के बाद हुई आरोपित की गिरफ्तारी
सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित की पहचान की. इसके बाद तरैथा गांव में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
BNS और IT एक्ट के तहत प्राथमिकी
मामले को लेकर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 252/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 299 BNS एवं धारा 67 IT Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने या समाज में वैमनस्य फैलाने वाले पोस्ट पर लगातार नजर रखी जा रही है. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए