ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में गांव में लोगों को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

चांद. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम साथी संस्था द्वारा वित्तीय साक्षरता अभियान को लेकर ग्रामीणों के बीच जानकारी दी जा रही है. भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में गांव में लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही साइबर क्राइम को लेकर भी लोगों को विभिन्न तरह की आवश्यक जानकारी दी जा रही है. भारत सरकार की योजना अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल आदि योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी जा रही है. भारतीय रिजर्व बैंक के सौजन्य से यह कार्यक्रम ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ग्राम साथी संस्था के माध्यम से कराया जा रहा है. इस योजना की जानकारी देते हुए संस्था के अजीत कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजना की जानकारी ग्रामीणों को देने तथा साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 13 फरवरी तक किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन