नशे में सीएचसी में हंगामा करते होमगार्ड व आर्मी का जवान धराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 9:05 PM
शनिवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक होमगार्ड तथा एक आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
भगवानपुर. शनिवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक होमगार्ड तथा एक आर्मी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होमगार्ड स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रमावतपुर गांव निवासी प्रदुमन कुमार उर्फ राधेकृष्ण तथा आर्मी जवान व्यास मुनि सिंह दोनों ही पिता देवव्रत सिंह बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, प्रदुमन उर्फ राधेकृष्ण (होमगार्ड जवान) के सिर में चोट लगी थी, जिसका इलाज करवाने के लिए उसका भाई व्यास मुनि सिंह (आर्मी जवान) अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था, जहां सिर में टांका लगाने के दौरान एएनएम निर्मला देवी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ उलझ गया और शोर-शराबा करने लगा. इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही जब सीएचसी में पुलिस पहुंची, तो उक्त दोनों जवान बंधु नशे की हालत में पुलिस कर्मियों से भी उलझ गये, जिसके बाद पुलिस की उपस्थिति में डॉ मंजर हुसैन द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से उक्त दोनों जवानों की जांच की गयी, जिसमें दोनों के शराब पीये होने की पुष्टि हुई. इसके बाद सब इंस्पेक्टर सह मध निषेध के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी आनंद कुमार तथा सब इंस्पेक्टर हरेंद्र पासवान के नेतृत्व में दोनों जवान को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया. सीएचसी में इलाज के दौरान उक्त दोनों जवानों के साथ उनका परिवार भी था, इनमें महिला व बच्चे भी शामिल थे. जवानों के परिवार के कुछ सदस्यों के बताये अनुसार वे सभी स्काॅर्पियो में सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां सगाई में शरीक होने जा रहे थे, इस बीच स्काॅर्पियो से उतरकर पेशाब करने के दौरान होमगार्ड जवान गिरकर घायल हो गया, जिसके इलाज के लिए उसका भाई राधेकृष्ण उर्फ प्रदुमन (आर्मी जवान) अपने परिवार के साथ सीएचसी पहुंचा था. इस संबंध में सब इंस्पेक्टर सह एंटी लिकर टास्क फोर्स पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि सीएचसी के कर्मियों द्वारा प्राप्त सूचना के बाद उक्त दोनों हीं जवानों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराने व शराब पिये होने की पुष्टि के उपरांत पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, इस मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा फिलहाल कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










