कैमूर: मोहनिया में वाहन जांच के दौरान 37.25 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, नाबालिग हिरासत में; बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

कैमूर के मोहनिया में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. 37.25 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी जा रही है, बरामद की गई है. मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

Kaimur Juvenile Crime : कैमूर के मोहनिया स्थानीय पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 37.25 ग्राम हेरोइन बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले में एक 15 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है, जबकि उसकी बाइक जब्त कर ली गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kaimur News : चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, पुलिस दुर्गावती जाने वाली जीटी रोड पर उत्तरी फलक हॉस्पिटल के सामने वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान चेक पोस्ट की ओर से आ रहे काले रंग की होंडा मोटरसाइकिल के चालक ने पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया.

संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया.

Mohania Police : सीट के नीचे मिली 25 पुड़िया

तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे रखी काले रंग की पॉलीथिन से पीले कागज में लिपटी 25 पुड़िया बरामद हुईं. जांच में इन पुड़ियों में हेरोइन जैसा मादक पदार्थ पाया गया, जिसका कुल वजन 37.25 ग्राम है.

सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन की आपूर्ति कहां से हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

मोहनिया में हुई इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. वहीं, नाबालिग की संलिप्तता ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन