सासाराम में करंट लगने से हवलदार लाल सिंह की मौत, पैतृक गांव सिसवार में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

मृतक के घर के बाहर लगी स्थानीय की भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : सासाराम में हवलदार लाल सिंह की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उनके पैतृक गांव सिसवार में मातम पसर गया है. घर-परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक है.

विज्ञापन

Kaimur News : स्थानीय करमचट थाना क्षेत्र के पैतृक गांव सिसवार में जैसे ही हवलदार लाल सिंह का शव पहुंचा, घर-परिवार में कोहराम मच गया. शव की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया.

विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट पर बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि

लौकिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट ले गये. यहां हवलदार लाल सिंह के बड़े पुत्र आशीष सिंह ने मुखाग्नि दी.

मिलनसार स्वभाव के थे हवलदार लाल सिंह

ग्रामीण रिशु सिंह ने बताया कि स्वर्गीय हवलदार लाल सिंह मिलनसार व्यक्ति थे. जब भी वह गांव आते थे, सभी से मिलते-जुलते और शालीनता से बातचीत करते थे. किसी को जरूरत पड़ने पर पूरा सहयोग करते थे. उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है.

पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गये पीछे

हवलदार लाल सिंह अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, बड़े पुत्र 20 वर्षीय आशीष सिंह और छोटे 17 वर्षीय पुत्र अभिनव सिंह को छोड़ गये हैं. दोनों पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं. परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक के घर के बाहर लगी स्थानीय की भीड़
मृतक के घर के बाहर लगी स्थानीय की भीड़

वाहन धोने के दौरान करंट की चपेट में आये

लाल सिंह महिला बटालियन, सासाराम में पदस्थापित थे और वहां वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे. बताया जाता है कि विगत बुधवार को वह विभागीय परिसर में मोटर चलाकर वाहन धो रहे थे. इसी दौरान मोटर में आयी बिजली की चपेट में आ गये.

Also Read : बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण

सदर अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

करंट लगने के बाद परिजनों और साथियों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, सासाराम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. विभागीय अधिकारियों ने भी घटना पर शोक जताते हुए परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

Also Read : बक्सर में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में छात्रों ने ऊर्जा के भविष्य पर रखे विचार, क्षमा कुमारी रहीं प्रथम

परिवार को मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग

हवलदार लाल सिंह की मौत के बाद गांव के लोगों ने मृतक के परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा देने और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इससे परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल सकेगी.

Also Read : राजपुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन