भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दे सरकार
बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमेटी भभुआ द्वारा सोमवार को अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय भभुआ में बीडीओ के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया गया.
= बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का प्रखंड मुख्यालय पर धरना भभुआ. बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमेटी भभुआ द्वारा सोमवार को अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय भभुआ में बीडीओ के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया गया. धरना में वक्ताओं ने कहा कि चार श्रम संहिता कानून बनाकर कारखाना मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है. केंद्र सरकार गरीबी दूर करने के हर मोर्चे पर असफल रही है. इनके शासन में हत्या, दुष्कर्म, अत्याचार बेलगाम बढ़ रहे हैं. वक्ताओं ने सरकार से सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दिये जाने, नया कानून बीबी जी रामजी को समाप्त करने, पीएम आवास योजना में घूसखोरी पर रोक लगाने, बंद नल जल योजनाओं को चालू करने, एमएसपी की गांरटी दिये जाने, बंदोपाध्याय आयोग की अनुशंसा लागू करने, बिजली विधेयक 2025 वापस लेने, लाल कार्ड धारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने आदि की मांग की. धरने के अंत में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल द्वारा दंडाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भी बीडीओ के नाम सौंपा गया. प्रदर्शन में अध्यक्षता कर रहे राज्य संयुक्त सचिव रंगलाल पासवान, किसान सभा के जिला मंत्री भीम सिंह, कपिलदेव राम, ललिता देवी, ब्रजेश सिंह, विनोद मुशहर, श्रवण कुमार, तुलसी यादव, श्रीधर बिंद आदि शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए