कैमूर जिला फुटबॉल लीग : फुटबॉल क्लब भभुआ ने नेशनल बॉय को 1-0 से हराया, सोनू शर्मा ने दागा निर्णायक गोल
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि एवं खिलाड़ियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : भभुआ जिला फुटबॉल लीग में फुटबॉल क्लब भभुआ ने नेशनल बॉय को 1-0 से हराया. सोनू शर्मा ने दागा निर्णायक गोल। 11 सितंबर से शुरू होगा सुपर लीग का रोमांचक मुकाबला.
Kaimur News : जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में जिला फुटबॉल संघ कैमूर के तत्वावधान में बीते 18 अगस्त से आयोजित जिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप के तहत सोमवार को फुटबॉल क्लब भभुआ और नेशनल बॉय फुटबॉल क्लब भभुआ के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इसमें फुटबॉल क्लब भभुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल बॉय फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित कर दिया.
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का किया गया शुभारंभ
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद, फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष बिरजू सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष अरविंद चौबे एवं पूर्व जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव कबीर अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हुआ.
सोनू शर्मा ने दागा निर्णायक गोल
मैच के प्रथम हाफ में फुटबॉल क्लब भभुआ के नेहाल अली, सुजीत कुमार और मोनू कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाये रखा. इसी दौरान टीम के जर्सी नंबर 15 के खिलाड़ी सोनू शर्मा ने बेहतरीन गोल दागकर फुटबॉल क्लब भभुआ को 1-0 की बढ़त दिला दी. प्रथम हाफ की समाप्ति तक यही स्कोर कायम रहा.
Also Read : चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
बराबरी के लिए नेशनल बॉय के खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रयास
दूसरे हाफ में नेशनल बॉय फुटबॉल क्लब के मुनीब कुमार, अभय और कुलदीप ने लगातार आक्रमण कर बराबरी का गोल करने का प्रयास किया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया, लेकिन नेशनल बॉय की टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी. अंततः फुटबॉल क्लब भभुआ ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
11 सितंबर से होगा सुपर लीग का आयोजन
गौरतलब है कि जिला फुटबॉल लीग चैम्पियनशिप के बाद 11 सितंबर से सुपर लीग का आयोजन किया जायेगा. इसमें 16 टीमों को चार भागों में विभाजित किया जायेगा. सुपर लीग का उद्घाटन बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान करेंगे. उद्घाटन के अवसर पर महिला एवं पुरुष टीमों के बीच मुकाबला होगा.
Also Read : भभुआ में खेत-मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
अमजद अली ने किया मैच का संचालन
मैच का संचालन नगर परिषद भभुआ के पूर्व उपसभापति अमजद अली ने किया. मुख्य रेफरी राजू गद्दी रहे, जबकि सहायक रेफरी की भूमिका असरफ अली, इम्तियाज अली एवं अनवर राईन ने निभायी. मैच का आयोजन सचिव निर्मल सिंह यादव द्वारा किया गया. इस दौरान पप्पू अंसारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे.
Also Read : मदुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए