कैमूर : मोहनिया के वार्ड 15 में तीन से चार फीट पानी, सड़क-नाली के अभाव में बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

पानी भरे गड्डे में ट्यूब के सहारा जाते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहनिया के वार्ड 15 में बारिश के बाद भी तीन फीट पानी जमा है। सड़क और नाली के अभाव में स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। प्रशासन से मदद की मांग।

विज्ञापन

बदलते और विकसित होते बिहार की तस्वीर पेश करने वाले दावों के बीच नगर पंचायत मोहनिया का वार्ड 15 आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है. बाढ़ और बारिश का दौर बीत जाने के बाद भी वार्ड के कई इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी जमा है. जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

सड़क और नाली की समुचित व्यवस्था नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में अब तक पक्की सड़क और नाली की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है. बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लंबे समय तक पानी जमा रहता है. पानी सड़कों के साथ-साथ घरों के आसपास भी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ट्यूब के सहारे पानी पार कर रहे लोग

जलजमाव का आलम यह है कि लोग ट्यूब और अन्य जुगाड़ के सहारे पानी पार करने को मजबूर हैं. कई इलाकों में पानी की अधिक गहराई के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित है. घरों से बाहर निकलने के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

नगर पंचायत में शामिल होने के बाद भी समस्या बरकरार

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद वार्ड 15 के लोगों को आज भी सड़क, नाली और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार करना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है.

स्थायी जलनिकासी की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से वार्ड में स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है. साथ ही सड़क और नाली का निर्माण कराने की भी मांग की गयी है, ताकि हर साल बारिश के दौरान लोगों को जलजमाव की समस्या से नहीं जूझना पड़े.

प्रभात खबर की खबर का असर, पांच दिन से ठप PNB गोडसरा का लिंक दुरुस्त करने में जुटा BSNL

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन