कुर्रा के पास ट्रक के धक्के से फाइनेंस कर्मी की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के समीप एनएच टू पर सोमवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौत हो गयी.
मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के समीप एनएच टू पर सोमवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौत हो गयी. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में रखा है. मृतक युवक रोहतास जिला के बड़हरि गांव निवासी धुनमुन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार बताया जाता हैं. जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रक फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के रूप में काम करता था, जो सोमवार को ऑफिस से मोहनिया थाना क्षेत्र के मोरा गांव में समूह का पैसा कलेक्शन करने गया था. वहां से बाइक सवार फाइनेंस कर्मी एनएच टू के दक्षिणी लाइन से उत्तरी लेन में कुर्रा गेट के समीप क्राॅस कर रहा था, तभी सासाराम की तरफ से जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार फाइनेंसर को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन मौके से चालाक व सह चालक फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर अनुमंडलीय अस्पताल में रखा गया है. मृतक के साथ काम करने वाले फाइनेंस कर्मी अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंच गये हैं, साथ ही इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




