कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग का अधिकारियों को सख्त संदेश, कहा- भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
अधिकारियो के साथ बैठक करते डीएम
कैमूर के नए जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने अपने पहले ही बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनहित सर्वोपरि है. सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया गया.
Kaimur DM First Meeting: गुरुवार को नए डीएम कुमार अनुराग ने प्रभार ग्रहण करने के बाद जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी और जांच में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर में
आपसी तालमेल और और समन्वय के साथ करें काम
कैमूर डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति पर तक पहुंचे यह हमारी पहली प्राथमिकता है और सरकारी योजनाओं में अगर कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय में बैठाकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि कई बार यह देखा जाता है कि अधिकारियों में आपसी तालमेल के अभाव के कारण विकास का कार्य बाधित होता है जिससे सरकारी योजनाओं में प्रगति नहीं हो पाती है. इस तरह की चीजें बिल्कुल ही नहीं होनी चाहिए. सभी अधिकारियों को मिलकर प्रोफेशनल तरीके से काम करना है ताकि जिले में तेजी से विकास का कार्य हो सके सरकार की जो भी प्राथमिकता है उसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके.
लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनिए- डीएम
डीएम ने अधिकारियों को कहा कि वह जो लोग भी मिलने के लिए आते हैं उनसे मिलना सुनिश्चित करें और जो भी शिकायतें हैं उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करना सुनिश्चित करें अगर किसी भी पदाधिकारी के पास कोई व्यक्ति शिकायत लेकर जाता है तो उसे गंभीरता से लें और उसकी सुनवाई करें. उन्होंने कहा कि नहीं होना चाहिए कि लोग अपनी समस्या को लेकर लोग परेशान रहे. अगर इस तरह की शिकायत मेरे पास पहुंचती है तो मेरे द्वारा संबंधित अधिकारी या कर्मी के ऊपर कारवाई की जाएगी.
जनहित को ध्यान में रखकर करें काम
अधिकारियों से मीटिंग में डीएम ने कहा कि सरकारी नियमों को जनता के हित को ध्यान में रखते हुए परिभाषित करें. ऐसा नहीं होना चाहिए कि सरकारी नियमों का हवाला देकर लोगों के काम को हम बाधित करें आम लोगों को परेशान करें. अगर इस तरह का काम कोई करता है इस तरह की चीजों को टॉलरेट नहीं किया जाएगा.
साप्ताहिक होगी समीक्षा और औचक निरीक्षण
डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से यह संदेश दे दिया कि सभी विभागों का साप्ताहिक समीक्षा किया जाएगा. उनके विभाग की क्या प्रगति है उनके यहां जो सरकारी योजनाएं चल रही है उसमें क्या दिक्कत आ रही है इसका भी जायजा लिया जएगा. अगर योजनाओं की प्रगति में कोई बाधा है तो उसे दूर किया जाएगा और जानबूझकर योजनाओं के प्रगति में शिथिलता बढ़ती जाती है तो उनके ऊपर कारवाई की जाएगी. इसके साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अधिकारी अपने स्तर से औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा भी नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाएगा इस दरमियान संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी के पास उसे विभाग की संपूर्ण जानकारी का होना आवश्यक है.
किसी भी परिस्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारी अपने नीचे के कर्मी के ऊपर जानकारी के अभाव में आश्रित पाए जाते हैं तो इसे उक्त अधिकारी की कार्य के प्रति लापरवाही मानी जाएगी. बैठक में डीडीसी दिव्य शक्ति एडीएम अनिल कुमार सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एसडीएम डीसीएलआर एवं वरीय उप समाहर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: कैमूर में ट्रग्स के खिलाफ अभियान तेज, ट्रॉली बैग से 9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए