भभुआ में 80 वर्षीय बुजुर्ग मां की मौत, दो बेटों के बावजूद भीख मांगकर गुजारा करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित परिजन

रामपुर प्रखंड के खजुरा गांव से एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है. आरोप है कि बेटों ने अपनी 80 वर्षीय मां को घर से निकाल दिया था, जिसके कारण उन्हें भीख मांगकर जीवन गुजारना पड़ा.

विज्ञापन

Kaimur News: रामपुर प्रखंड के खजुरा गांव में एक बार फिर कलयुगी बेटे की कथित बेरुखी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बेटे ने अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग मां पौढ़ारी देवी को घर से अलग कर दिया था. खाने-पीने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वृद्ध महिला को भीख मांगकर जीवन गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि पौढ़ारी देवी भीख मांगने के लिए भभुआ आयी थीं. इसी दौरान पोखरा के पास उनकी तबीयत बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान बेलांव थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी मगरू राम की 80 वर्षीय पत्नी पौढ़ारी देवी के रूप में हुई है.

पोखरा के पास बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. मृतका की बेटी मीना देवी ने बताया कि दो पुत्रों के रहते उनकी मां इधर-उधर भीख मांगकर अपना गुजारा करती थीं.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कराया, जिसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

बेटे द्वारा अलग रखने की बात से लोगों में नाराजगी

महिला की मौत के बाद परिवार और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. वहीं, बेटे द्वारा मां को कथित तौर पर अलग कर देने और भोजन के लिए भीख मांगने की स्थिति आने की बात को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन