उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे डीएम

Updated:
विज्ञापन

नशा मुक्ति दिवस पर पटना के पुराना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में होगा कार्यक्रम

विज्ञापन

नशा मुक्ति दिवस पर पटना के पुराना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में होगा कार्यक्रम भभुआ नगर. मद्यनिषेध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार मंगलवार यानी नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पटना के पुराना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किये जायेंगे. गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी सावन कुमार की ओर से पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार शराब तस्करों पर नकेल कसने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इसके कारण बड़ी संख्या में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सहित भारी मात्रा में शराब जब्त करने की कार्रवाई की गयी है. साथ ही मद्यनिषेध को जिले में प्रभावी बनाने को लेकर बड़ी संख्या में शराबियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इधर, जिला पदाधिकारी की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन