ePaper

सिपाही भर्ती : 1642 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 11 Aug 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
सिपाही भर्ती : 1642 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

अब 18 अगस्त को होगी तीसरे चरण की परीक्षा

विज्ञापन

अब 18 अगस्त को होगी तीसरे चरण की परीक्षा भभुआ शहर. जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण दिन रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इन केंद्रों पर कुल 4646 परीक्षार्थियों में 3004 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1642 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही काफी सतर्क रहा. पुलिस की नजर न केवल परीक्षा केंद्रों पर रही, बल्कि स्थानीय लॉज, होटल, विवाह भवन समेत कोचिंग संस्थानों और फोटो स्टेट की दुकानों तक सतर्कता बरती जा रही थी. साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष से भी हर एक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष तथा केंद्र अधीक्षक कक्ष की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही थी. परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु रखने की अनुमति नहीं थी. प्रशासन और पुलिस की सतर्कता का यह आलम था कि परीक्षा केंद्र पर दूर-दूर तक असामाजिक व्यक्ति नहीं दिखे. जिला पदाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक की ओर से स्वयं भी कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया. – परीक्षा के दौरान लगी रही निषेधाज्ञा शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन काफी मुस्तैद था. अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 गज की परिधि में सुबह 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू रही. उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किये. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया. परीक्षार्थियों को पेयजल की व्यवस्था उनके आवंटित स्थान पर की गयी थी. – 10.30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिये गये. 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी. सभी केंद्रों पर जैमर लगाये गये थे. साथ ही परीक्षा के दौरान कोई भी लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रुल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटुथ उपकरण, डिजिटल डायरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित था. विशेष बात यह रही कि इस बार की परीक्षा में अभ्यर्थियों को कोई भी लेखन सामग्री भी लेकर नहीं जाना था. लेखन सामग्री अभ्यर्थियों को परीक्षा के शुरू होने से पहले ही मुहैया कराया गया. सिपाही भर्ती परीक्षा का अगला चरण 18 अगस्त को होगा. मालूम हो कि बिहार पुलिस में रिक्त पदों को भरने के लिए केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती परीक्षा छह चरणों में आयोजित की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन