कपड़ा फेरी करनेवाले के साथ मारपीट व छिनतई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्थानीय थाना क्षेत्र के कठेज गांव के समीप गुरुवार को एक कपड़ा फेरी लगाने वाले युवक से मारपीट कर नकदी व सामान छीनने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कठेज गांव के समीप गुरुवार को एक कपड़ा फेरी लगाने वाले युवक से मारपीट कर नकदी व सामान छीनने का मामला सामने आया है. मामले में मोहनिया थाना में आवेदन दिया गया है. पीड़ित मोहम्म्द नाजिम मूल रूप से यूपी के रामपुर जिला के निवासी है, जो फिलहाल बक्सर के चौसा में रहते हैं. वहां से अपनी बाइक से कपड़ा लेकर फेरी लगा बेचने के लिए मोहनिया के कठेज जा रहे थे. इसी दौरान कठेज गांव के रास्ते में एक चार चक्का स्विफ्ट गाड़ी में सवार तीन लोगों ने पीछे से उसकी बाइक को ओवरटेक किया, जिससे गाड़ी बाइक से टकरा गयी. इसके बाद गाड़ी सवार तीनों लोगों ने पीड़ित को रोक लिया और आधार कार्ड मांगते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया. विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक पर लदे 10 पीस बेडशीट, 4 तकिया तथा जेब में रखे 4300 रुपये छीन लिया. साथ ही मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित वहां से फरार हो गये. मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन दे न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन