प्राथमिक विद्यालय दरौली में बाल मेला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दरौली में मिशन निपुण के तहत गुरुवार को बाल मेला स्पोर्टिंग मीट सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दरौली में मिशन निपुण के तहत गुरुवार को बाल मेला स्पोर्टिंग मीट सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान शिक्षक प्रभात कुमार सिंह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गावती व प्रधानाचार्य सोनू पांडे ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन यादव आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 10 की सेविका तथा विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे. बाल मेला के तहत विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला, लंगडी दौड़, संगीत व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन