शादी में पिपरिया आये बच्चे की पोखरे में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत पिपरिया गांव के पोखरा में डूबने से एक लगभग आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चांद. प्रखंड अंतर्गत पिपरिया गांव के पोखरा में डूबने से एक लगभग आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान बनारस के बसंत खरवार के पुत्र राजकुमार खरवार के रूप में की गयी है. यहां वह अपने ननिहाल में शादी में आया हुआ था. दरअसल, मामला यह है कि पिपरिया गांव के रामपति खरवार के घर 25 अप्रैल को शादी होनी थी, जिसमें उनके कई रिश्तेदार आये हुए थे. इसमें उनका भगिना राजकुमार भी आया था. मंगलवार की शाम को वह गांव के ही एक पोखरा में कुछ बच्चों के साथ स्नान करने गया, जहां स्नान करने के दौरान राजकुमार उसी पोखरा में डूब गया. काफी मशक्कत के बाद देर रात में शव को पोखरा से बाहर निकाला गया. जल्दी में उस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मरने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक राजकुमार रामाधार खरवार का नाती था व उसके परिजन बनारस में रहते हैं. पिपरिया के रामपति खरवार के घर शादी होने वाली है. जबकि, राज कुमार खरवार बसंत खरवार का इकलौता संतान बताया जाता है. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन