कैमूर: CBSE क्लस्टर-3 वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का रोमांच, आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले

Author Birju prasad|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

मानव भारती हेरीटेज स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हुए। फाइनल मैच 22 जुलाई को खेले जाएंगे।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के चांद स्थित मानव भारती हेरिटेज स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 वॉलीबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. सेमीफाइनल मुकाबलों में विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. अब बुधवार को सभी आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे.

अधिकारियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान चांद थाना अध्यक्ष भागीरथ कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान और अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. अधिकारियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की.

अंडर-14 में इन टीमों ने बनाई फाइनल में जगह

बालक वर्ग में फाउंडेशन स्कूल, बक्सर, आरएनएस डीपी स्कूल, भिलाई, राधाकृष्ण स्कूल, चितरपुर और महाबोधि स्कूल, गया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. वहीं बालिका वर्ग में होली क्रॉस, बोकारो और सम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया.

अंडर-17 में दिखा दमदार प्रदर्शन

अंडर-17 बालक वर्ग में द त्रिभुवन स्कूल, संत स्टीफन्स स्कूल (हजारीबाग), संत मेरी स्कूल (मसौढ़ी), क्रेसेंट पब्लिक स्कूल (बोकारो), उड़ान इंटरनेशनल स्कूल और होली क्रॉस फ्लावर्स, पटना ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में अपनी जगह बनाई.

अंडर-19 में क्वार्टर फाइनल मुकाबले रहे रोमांचक

अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वीवीएम रांची, डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट गया, ब्रिट्ज स्कूल रांची, श्री आईपप्पा बोकारो, मानव विद्या रांची, बीड़ी पब्लिक स्कूल, एमजीएम बोकारो और होली क्रॉस की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत की.

आज होंगे फाइनल मुकाबले, विजेताओं को मिलेगा सम्मान

टूर्नामेंट का संचालन सीबीएसई ऑब्जर्वर प्रियेश रंजन और टेक्निकल ऑफिसियल अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है. विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने बताया कि 22 जुलाई को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. फाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है.


विज्ञापन
Birju Prasad

लेखक के बारे में

By Birju Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन