ePaper

परैया मोड़ के समीप पानी भरे गड्ढे में मिले दो युवकों के शव

Updated at : 21 Jul 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
परैया मोड़ के समीप पानी भरे गड्ढे में मिले दो युवकों के शव

रविवार सुबह भभुआ-चैनपुर सड़क पर स्थित परैया मोड़ के समीप सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवकों के शव के समीप ही पानी में बाइक भी मिली है,

विज्ञापन

भभुआ सदर. रविवार सुबह भभुआ-चैनपुर सड़क पर स्थित परैया मोड़ के समीप सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवकों के शव के समीप ही पानी में बाइक भी मिली है, जिससे हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है. मृत दोनों युवकों के शवों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव निवासी लल्लन बिंद के 28 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार और बगेदन बिंद के 31 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में की गयी है. इसके सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा पानी में रहे दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया. वहीं, शवों के साथ पहुंचे मृतक संतोष कुमार के पिता ललन बिंद ने बताया कि उनका बेटा और गांव का रमेश कुमार शनिवार को रात साढ़े आठ बजे चैनपुर बाजार से सामान की खरीदारी कर घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान परैया मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानी भरे गड्ढे में जा गिरी और अचेत होने की वजह से दोनों पानी भरे गड्ढे से बाहर नहीं निकल सके. इधर, रात होने की वजह से उन्हें मदद भी नहीं मिल सकी और उनकी पानी में डूबे रहने से मौत हो गयी. वहीं, रविवार सुबह जब आसपास के लोग उधर निकले, तो पानी में दोनों युवकों के शवों पर नजर पड़ी तो पहचान के लिए महिला-पुरुषों की भीड़ भी जुटने लगी. इस दौरान शव देखने और पहचान के लिए काफी संख्या में घटनास्थल पर भीड़ जुट गयी थी. सूचना पर चैनपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शवों को निकाल उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन