26 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 26 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए बाइक जब्त कर लिया.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के समहूता मोड़ के पास शनिवार की सुबह पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 26 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए बाइक जब्त कर लिया. बरामद शराब 200 एमएल के 130 टेट्रा पैक में था. इस दौरान शराब सहित एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया, जबकि तस्कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, एनएच-30 पर नियमित जांच के क्रम में समहूता मोड़ के पास संदिग्ध बाइक को जैसे ही रोका गया, चालक बाइक छोड़ कर मौके से भाग निकला. तलाशी के दौरान बाइक पर शराब बरामद की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया चेकिंग के दौरान समहुत मोड़ से एक बाइक के साथ शराब को जब्त कर लिया गया, लेकिन तस्कर भाग निकलने में कामयाब रहे. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन