बाइक ने भाई-बहन को मारी टक्कर, दोनों घायल

कोहारी गांव में सड़क किनारे खड़े थे भाई-बहन
कोहारी गांव में सड़क किनारे खड़े थे भाई-बहन भभुआ शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहारी गांव में सड़क किनारे खड़े भाई-बहन को एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों घायल हो गये. परिजन दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर आये. वहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर दोनों का इलाज किया गया. सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के कोहारी गांव निवासी बसावन शाह के आठ वर्षीय पुत्र रितेश कुमार तथा 12 वर्षीय पुत्री फैंसी कुमारी गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी थी. इसी क्रम में एक अनियंत्रित बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










