कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 50 बोतल शराब बरामद; फरार तस्कर की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

Bihar liquor Ban: कैमूर में पुलिस ने शनिवार देर शाम छापेमारी कर एक सफेद बोरी में छुपाई गई 50 बोतल शराब बरामद की. हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar liquor Ban:(मैनुद्दीन शाह) कैमूर जिले के कर्मनाशा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती थाना पुलिस ने चेहरिया बाजार में कार्रवाई करते हुए एक बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. यह कार्रवाई शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि चेहरिया बाजार स्थित मजार के पश्चिम दिशा में एक सफेद रंग की बोरी में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सफेद बोरी में छुपाकर रखी गई थी शराब

छापेमारी के दौरान पुलिस को बताए गए स्थान पर एक सफेद रंग की बोरी मिली. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर से कुल 50 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत शराब को जब्त कर लिया और थाने ले आई. हालांकि, मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा. पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी.

अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दुर्गावती थाना पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. फरार तस्कर की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read:बक्सर में गंगा स्वच्छता अभियान तेज, घाट पर चला विशेष सफाई कार्यक्रम; युवाओं ने दिखाई भागीदारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन