भभुआ में दिनदहाड़े शिक्षिका से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, CCTV खंगालने की मांग

Updated:
विज्ञापन

भभुआ में बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता ने पुलिस से CCTV फुटेज खंगालकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गुरुवार को दिनदहाड़े राजेश्वरी कॉलेज-अष्टभुजी चौक के समीप वार्ड नंबर दो की गली में बाइक सवार दो बदमाश एक निजी विद्यालय की शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़िता ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूल से लौट रही शिक्षिका को बनाया निशाना

पीड़िता उषा पाठक, पति संतोष कुमार पाठक, ग्राम सिंधी, पोस्ट चाकेडिहरा, थाना भगवानपुर की रहने वाली हैं. वह भभुआ में किराये के मकान में रहकर एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्य करती हैं. पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, 20 अगस्त को करीब 2:15 बजे वह स्कूल से अपने कमरे की ओर लौट रही थीं. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने राजेश्वरी कॉलेज-अष्टभुजी चौक के पास उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गये.

करीब एक भर की थी सोने की चेन

पीड़िता के अनुसार, झपटी गयी चेन सोने की थी और उसका वजन करीब एक भर था. अचानक हुई वारदात से शिक्षिका घबरा गयीं. घटना के बाद उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

दिनदहाड़े वारदात से पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन के उजाले में चेन झपटमारी की घटना से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अपराधियों पर निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे अपराधों पर समय रहते प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया, तो महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है.

CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान की मांग

पीड़िता ने पुलिस से राजेश्वरी कॉलेज, अष्टभुजी चौक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है. साथ ही संदिग्ध बाइक और दोनों बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की अपील की है. क्षेत्र में पहले भी चेन छिनतई और चेन काटने की घटनाएं सामने आती रही हैं. ऐसे में ताजा घटना ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है. अब पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन